कार्य का विवरण |
(क) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर- जिसने देश की टीम का प्रतिनिधित्व ओलम्पिक गेम्स, कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, विश्वकप, विश्व चैम्पियनशिप (जो 04 वर्ष के अन्तराल पर आयोजित हो) एफ्रो एशियन गेम्स में किया हो। (ख) राष्ट्रीय स्तर जिसनेअन्तर्राष्ट्रीय स्तर में दर्शाई गई उपरोक्त प्रतियोगिताओं को छोड़कर अन्य मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय स्तर में दर्शाई गई उपरोक्त प्रतियोगिताओं को छोड़कर अन्य मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। (ग) एन0आई0एस0/एल0एन0आई0पी0ई0-भारतीय खेल प्राधिकरण/लक्ष्मीबाई नेशनलइंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजूकेशन एवं समकक्ष तिरूवनंतपुरम, ग्वालियर,पलियाला, मणिपुर खेल संस्थानों द्वारा जारी10 माह का डिप्लोमा प्रमाण पत्र। (घ) राज्य स्तर-जिसने प्रदेश का प्रतिनिधित्व मान्यता प्राप्त सीनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप/राष्ट्रीय खेलों में किया हो। (ड) अन्तर्राष्ट्रीय(जूनियर वर्ग)- जिसने देश की जूनियर वर्ग की टीम का मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व किया हो। खेल प्रशिक्षकों की सभी नियुक्तियां निदेशालय स्तर पर की जायेगी। निदेशालय द्वारा आवश्यकाताअनुसार प्रशिक्षकों को जनपद स्तर पर नियुक्ति किया जाएगा।
|
कार्य स्थल:
|
क्रमांक | राज्य | जनपद |
1 | उत्तर प्रदेश, | समस्त |
|
अन्य विवरण
|
(क) अंशकालीन मानदेय प्रशिक्षकों की शैक्षिक योग्यता स्नातक हेागी तथा अन्र्राष्ट्रीय खिलाड़ियों की शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट मान्य होगी। (ख) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी, NIS LNIPE राज्य स्तर के खिलाड़ी अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक हेतु पात्र होंग, परन्तु राज्य स्तर के वही खिलाड़ी पात्र होगे, जिन्होंने प्रदेशीय सीनियर टीम का 03 बार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय चैंपियनशिप/राष्ट्रीय खेल में प्रतिनिधित्व किया हो तथा अन्र्राष्ट्रीय स्तर (जूनियर वर्ग) के वहीं खिलाड़ी पात्र होंगे, जिन्होंने जूनियर वर्ग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया हो। (ग) अन्तर्राष्ट्रीय तथा NIS स्तर के खिलाड़ी को 30,000/- प्रतिमाह, अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को 27,000/- प्रतिमाह, NIS/ समकक्ष 25,000/- प्रतिमाह, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी को 25,000/- प्रतिमाह, राज्यस्तर/जूनियर वर्ग के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी को 20,000/- प्रतिमाह मानदेय अनुमन्य है।
|